होम / दुर्ग-भिलाई / श्याम नगर, रिसाली में श्री हनुमान जी महाराज की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न
दुर्ग-भिलाई
-विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
.jpeg)
रिसाली। श्याम नगर, रिसाली में श्री हनुमान जी महाराज की पावन प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ अभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महोत्सव के दौरान आचार्यों द्वारा वैदिक परंपरा के अनुसार पूजन, हवन एवं अभिषेक कराया गया। इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने प्रभु श्री हनुमान जी के चरणों में प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “संकटमोचन श्री हनुमान जी बल, बुद्धि और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से समाज में सद्भाव, सेवा और धर्म के प्रति आस्था निरंतर मजबूत होती रहे, यही हमारी कामना है। इस पावन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूरे रिसाली क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और बजरंगबली का आशीर्वाद सभी पर बना रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर वे जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधायक ने आयोजन समिति एवं श्याम नगर के सभी श्रद्धालुओं को इस भव्य आयोजन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, पार्षद मनीष यादव, मनोज साहू, लिलेश साहू, लाला जी, दीपक जी, श्याम जी सहित श्याम नगर एवं आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.