अण्डा। दुर्ग से बालोद को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम चंदखुरी के केनाल पारा में पीएचई विभाग की लापरवाही से सड़क दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। विभाग द्वारा डामरीकरण सड़क को खोदने के बाद केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे बारिश के दिनों में सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है।
लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में किसी तरह लोग संभलकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यह जगह दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, मजदूर, किसान और अन्य वाहन चालक इसी रास्ते पर निर्भर हैं, लेकिन सड़क की यह बदहाली उनकी परेशानी का कारण बन चुकी है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीएचई विभाग ने कार्य तो शुरू किया, लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया। सड़क की मरम्मत नहीं होने से आम जनता को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन भी इस समस्या को लेकर अब तक गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और इस लापरवाही पर जिम्मेदार विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.