दुर्ग-भिलाई

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच

67108082026125235whatsappimage2026-08-08at6.19.01pm.jpeg

दुर्ग। शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नगर पालिक निगम की महापौर अलका बाघमार ने जल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रायपुर नाका स्थित 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में लगातार हुई आगजनी की घटनाओं पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए घटना के कारणों की गंभीरता से जांच करने तथा प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
महापौर ने अपने शासकीय आवास एफ-4 में आयोजित बैठक में शहर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति जल्द सामान्य करने को प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन, लोक कर्म विभाग प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, प्रभारी आयुक्त मानेंद्र साहू, जल विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रकाश थवानी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर ने दो दिन पूर्व फिल्टर प्लांट में हुई आगजनी में जले ब्लीचिंग पावडर के सैंपल की गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष और तकनीकी रूप से सुनिश्चित करने के लिए ब्लीचिंग पावडर के नमूने बीआईटी दुर्ग और आईआईटी भिलाई की लैब में भेजे जाएं। बाजार मूल्य की तुलना में अत्यधिक कम दर पर उपलब्ध कराए गए ब्लीचिंग पावडर की गुणवत्ता की भी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री की गुणवत्ता में कमी या विभागीय स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित भंडारण के निर्देश..
महापौर ने ब्लीचिंग पावडर, एलम सहित अन्य ज्वलनशील सामग्रियों को फिल्टर प्लांट परिसर में एक साथ रखने के बजाय प्लांट से कुछ दूरी पर अलग-अलग सुरक्षित भंडारण केंद्र विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सामग्री का भंडारण किया जाए, ताकि भविष्य में आगजनी जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
-बाढ़ के बाद सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश ..
बैठक में महापौर ने बारिश के कारण नदी में आई बाढ़ के बाद इंटकवेल और फिल्टर प्लांट में जमा हुई गाद एवं कचरे की सफाई का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक संसाधन लगाकर सफाई कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि शहर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य हो सके। बैठक में सहायक कार्यपालन अभियंता राजेंद्र ढवाले, सब इंजीनियर विनोद मांझी, जल निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित जल विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.