दुर्ग

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

10723062026130849whatsappimage2026-06-23at6.30.18pm.jpeg

-राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को किया याद
दुर्ग।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, दुर्ग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना जीवन समर्पित किया। जम्मू-कश्मीर में “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के विचार को लेकर उनका संघर्ष देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने देश की अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया। इस दौरान जिला मंत्री शैलेंद्र शैंडे, गिरीश साहू, नीलेश अग्रवाल, आसिफ अली, रजा खोखर, रितेश शर्मा, लोकमानी चंद्राकर, कंचन सिंह, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, अविनाश राजपूत, उमेश गिरी, जूही चंद्राकर, अनुपमा गोस्वामी, राजेश राजपूत, मदन बढ़ई, जयश्री राजपूत, संजय शुक्ला, प्रीति राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए योगदानों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.