ब्रेकिंग

वार्डों में विकास कार्यों की सौगात: महापौर अलका बाघमार ने लाखों रुपये के जनहितकारी कार्यों का किया भूमिपूजन

41123062026124210whatsappimage2026-06-23at6.09.56pm.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर अलका बाघमार ने विभिन्न वार्डों में लाखों रुपये के जनहितकारी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, पार्षदगण, निगम अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 अस्पताल वार्ड, वार्ड क्रमांक 24 आमदी मंदिर वार्ड तथा वार्ड क्रमांक 52 बोरसी क्षेत्र में नाली, पुलिया, सड़क सीमेंटीकरण एवं मुक्तिधाम जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखी गई।
वार्ड क्रमांक 29 अस्पताल वार्ड में भागीरथ के घर से मदन यादव के घर तक विभिन्न स्थानों पर नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। साथ ही सिद्धेश्वर शिव मंदिर से फरिस्ता कॉम्प्लेक्स, लाला जियो सेंटर होते हुए बबली कॉर्नर तक नाली निर्माण कार्य की घोषणा की गई।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 24 आमदी मंदिर वार्ड में भी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिससे क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 52 बोरसी स्थित मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. गोमास्ता के घर से एस.डी. विश्वकर्मा के घर तक सड़क सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण तथा महावीर खेल मैदान से बिजली ऑफिस होते हुए द्वारिकापुरी की ओर नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जल निकासी, सड़क, पुलिया एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है ताकि नागरिकों को दैनिक जीवन एवं आवागमन में सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में जनआवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं तथा शहर के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों एवं निगम अधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.