-सुरक्षा के मद्देनजर पुलगांव शिवनाथ नदी में गणेश विसर्जन भी रोका गया
दुर्ग। लगातार हो रही बारिश के चलते अमलेश्वर से रायपुर जाने वाले महादेव घाट मार्ग पर जलस्तर काफी बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए महादेव घाट मार्ग का उपयोग नहीं करने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, अमलेश्वर से रायपुर की ओर जाने वाले नागरिक आवागमन के लिए मुख्य मार्ग अथवा तरीघाट मार्ग का उपयोग करें। जलस्तर कम होने और मार्ग सुरक्षित होने तक महादेव घाट मार्ग से आवागमन करने से बचने की सलाह दी गई है।
इधर, पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी के पुल के पास भी जल का बहाव बढ़ गया है। सुरक्षा की दृष्टि से नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जा रहा है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जलस्तर और बहाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नाले एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक जोखिम न लें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.