ब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज के सुरक्षा प्रभाग की रजत जयंती पर “आत्म सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” विषयक कार्यक्रम आयोजित

82222062026124342whatsappimage2026-06-22at3.17.19pm.jpeg

दुर्ग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा सेवा प्रभाग के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बघेरा स्थित आनंद सरोवर परिसर के कमला दीदी सभागार में “आत्म सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स), बटालियन, नगर सैनिक तथा एनसीसी के 700 से अधिक जवानों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल, एसपी एसटीएफ त्रिलोक बंसल, कमांडेंट होमगार्ड नागेंद्र सिंह, डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी, रक्षा मंत्रालय के जे.डब्ल्यू.एम. मिसाइल एवं रॉकेट विभाग के वैज्ञानिक अधिकारी बी.के. पुरुषोत्तम, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ बी.के. प्रिया, माउंट आबू से पधारे बी.के. शैलेन्द्र, ब्रह्माकुमारीज दुर्ग केंद्र की संचालिका रीटा दीदी एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका रूपाली दीदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बी.के. शैलेन्द्र ने सुरक्षा सेवा प्रभाग की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण की दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 से प्रारंभ हुए इस प्रभाग ने देशभर में राष्ट्रीय सम्मेलन, प्रशिक्षण शिविर, सेमीनार और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित कर सेना, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के हजारों अधिकारियों और जवानों को लाभान्वित किया है।
ब्रह्माकुमारीज दुर्ग की संचालिका रीटा दीदी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि देश और समाज की सुरक्षा में लगे जवानों के जीवन में तनाव स्वाभाविक रूप से आता है, ऐसे में आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से मानसिक संतुलन और आंतरिक शांति प्रदान करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को व्यसन एवं बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस और सुरक्षा सेवाओं में कार्यरत लोगों को लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिसका प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है, उसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देना आवश्यक है।
मुख्य वक्ता बी.के. पुरुषोत्तम ने कहा कि मानव स्वयं में एक अद्भुत सुपर कंप्यूटर है और व्यक्ति के संकल्प ही उसके जीवन की दिशा तय करते हैं। उन्होंने सकारात्मक सोच और खुशियां बांटने का संदेश दिया।
एसपी एसटीएफ त्रिलोक बंसल ने कहा कि आनंद सरोवर परिसर में आने पर सदैव शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कार्यक्रम से प्राप्त सीख को जीवन एवं परिवार में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका रूपाली दीदी एवं बी.के. प्रिया ने उपस्थित जवानों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया तथा सकारात्मक चिंतन के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने के उपाय बताए।
कार्यक्रम का संचालन माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार शैलेन्द्र भाई ने किया। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू में सुरक्षा प्रभाग से जुड़े लोगों के लिए वर्ष में दो बार विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें संस्था के किसी भी केंद्र के माध्यम से भाग लिया जा सकता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.