ब्रेकिंग

राष्ट्रीय शिविर से लौटे आर्य वीर एवं वीरांगनाओ का हुआ सम्मान

898210620261431181001450756.jpg

दुर्ग। राष्ट्रीय शिविर आर्य वीर एवं वीरांगना दल में आर्य वीर एवं वीरांगना दल छत्तीसगढ़ से कुल 23 आर्य वीर एवं  26 आर्य वीरांगना  ने भाग लिया  जिसमें राष्ट्रीयस्तर में ओम कुमार ने प्रथम स्थान , संदेश आर्य ने तृतीय  स्थान प्राप्त किया एवं वीरांगना में भूमिका आर्या ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने वाले सभी आर्य वीर वीरांगनाओं का सम्मान एवं मार्गदर्शन किया गया।  इस हेतु सभा परिसर में एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ जिसमें प्रथम सत्र में आर्य वीरों को सभा मंत्री अवनी भूषण पुरंग द्वारा आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि डॉ आर एस नायक , श्रीमति डॉक्टर मानसी गुलाटी,साक्षी आर्या जी एवं सम्मानित आचार्य जगबंधु की उपस्थिति रही।  द्वितीय सत्र में नियमित शाखा क्यों आवश्यक है और कौन कौन आर्य वीर एवं वीरांगना अपने अपने क्षेत्र में शाखा लगाएंगे इसका संकल्प लिया गया। इसकी अध्यक्षता कृष्णमूर्ति आर्य एवं हिमांशु आर्य द्वारा हुई। तीसरे सत्र में शाखा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसमें पूरे प्रांत के आर्य वीर वीरांगनाओं को शाखा लगने का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें प्रत्येक वीर वीरांगनाओं द्वारा सामने की ओर आकर भिन्न भिन्न अभ्यास कराया गया। आचार्य अंकित शर्मा के द्वारा बौद्धिक एवं भाई नंदलाल जी द्वारा एक ओजस्वी गीत का अभ्यास कराया गया। तृतीय सत्र की अध्यक्षता व्यायाम शिक्षिका कविता आर्या, भूमिका आर्या प्रेरणा आर्या द्वारा हुई एवं अंत में समर्पित सदस्य आर्य वीर तुषार जी का सम्मान किया गया। तुषार जी करीब 20 दिन से आर्य वीर दल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संध्या के साथ एक दिवसीय शिविर का समापन हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.