-जबरन शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
.jpeg)
राजनांदगांव (मोरज देशमुख)। थाना सोमनी क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना से जुड़े विशलिंगवुड्स रिसोर्ट मनगटा को भी सील कर दिया गया है।
-रायपुर ले जाते समय पिलाई शराब ..
पुलिस के अनुसार 18 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री से सूचना मिली थी कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना सोमनी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु, छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख और घनश्याम बेलचंदन ने एक राय होकर युवती को बहला फुसलाकर रायपुर ले जाते समय रास्ते में जबरन शराब पिलाई। इसके बाद रायपुर क्लब ले गए और वापस विशलिंगवुड रिसोर्ट मनगटा लाए।
मदहोशी का उठाया फायदा ..
रिसोर्ट में मदहोशी की हालत में मुख्य आरोपी आशुतोष ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इससे युवती को चोटें भी आईं। बाद में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी ..
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना सोमनी और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार किया।
धारा 64, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस ...
प्रकरण में धारा 64, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। घटना से संबंधित विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को नियमानुसार सील कर दिया गया है। पुलिस ने अन्य रिसोर्ट मालिकों को भी सख्त संदेश दिया है।
गिरफ्तार आरोपी ...
1. आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु, 26 वर्ष, निवासी बुचीभरदा, थाना बसंतपुर, राजनांदगांव।
2. छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख, 25 वर्ष, निवासी ग्राम टेड़ेसरा गुड़ीपारा, थाना सोमनी, राजनांदगांव।
3. घनश्याम बेलचंदन, 25 वर्ष, निवासी ग्राम निकुम बाजारपारा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.