होम / दुर्ग-भिलाई / सामूहिक योगाभ्यास, सामाजिक संगठनों ने किया सहभागिता का आह्वान
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। 21 जून को पूरे विश्व में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दुर्ग शहर में भी सामूहिक योगाभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं संगठन की सुभाष उपनगर श्रीराम प्रभात शाखा, अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत दुर्ग एवं सामाजिक संगठन अजेय भारत के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून को प्रात: 6.30 बजे से 7.30 बजे तक सतरूपा शीतला मंदिर परिसर, सिविल लाइन दुर्ग में सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनमानस को जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। अजेय भारत संगठन के प्रमुख संजय डहरवाल ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.