होम / दुर्ग-भिलाई / छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कलाकारों ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह निर्णय संघ के प्रदेश संयोजक, संरक्षक एवं निर्वाचन अध्यक्ष की सहमति से लिया गया।
प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं ब्लॉकों से पहुंचे कलाकार सदस्यों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम संगठन को प्रदेश स्तर पर और मजबूत करने के साथ कलाकारों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश संरक्षक के रूप में रामनारायण यादव, प्रदेश संयोजक देवानंद साहू, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष डी.के. यादव, प्रदेश अध्यक्ष परम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद राजपूत, प्रदेश सचिव इम्तियाज खान (अमन), प्रदेश सहसचिव मनोहर प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष के रूप में टी.आर. सिन्हा (बाबा) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री मेश्राम (नसेन), ओमप्रकाश कुम्भकार एवं बसंत साहू को शामिल किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष के पद पर देवा रंगारी एवं राजेश सोना को दायित्व दिया गया है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता शेखर विश्वकर्मा तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में दिलीप मेश्राम को नियुक्त किया गया है।
संभाग स्तर पर दुर्ग संभाग अध्यक्ष रवि गौर, रायपुर संभाग अध्यक्ष राजकुमार सोनवानी तथा बस्तर संभाग अध्यक्ष संजय मानिकपुरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में संघ के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कलाकार उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के माध्यम से कला एवं कलाकारों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.