होम / दुर्ग-भिलाई / भिलाई नायर समाज इंग्लिश मीडियम स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित, 34 यूनिट रक्त संग्रहित
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। भिलाई के सेक्टर-8 स्थित भिलाई नायर समाज इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल की प्राचार्य श्रीमती वसुंधरा सरीपल्ली सहित शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
आयोजित शिविर में कुल 34 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक के लिए उपलब्ध कराया गया। यह रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय दुर्ग के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग जिला सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी तथा जिला चिकित्सालय दुर्ग के सीएस आशिषन मिंज के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, नर्स तरूणा रावत, सीनियर लैब टेक्नीशियन महेन्द्र चंद्राकर सहित तीरथ यादव, सूरज कुर्रे, निधि चंद्राकर, हिमांशु चंद्राकर एवं अशोक मानिकपुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें साधुवाद दिया तथा कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्तदाताओं के इस योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.