दुर्ग-भिलाई

विश्व सिकल सेल दिवस पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

413190620261106251001438980.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला चिकित्सालय दुर्ग में जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल रोग के प्रति लोगों को जागरूक करना, समय पर जांच और उपचार के महत्व को बताना तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग शहर की महापौर अलका बाघमार उपस्थित रहीं। साथ ही जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ. आशिषन मिंज, अस्पताल कंसल्टेंट डॉ. ओ.पी. वर्मा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सिकल सेल रोग की पहचान, बचाव, समय पर जांच तथा उपचार के महत्व पर जानकारी साझा की। उपस्थित लोगों को बताया गया कि जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से इस आनुवंशिक बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ. जेपी चोनारकर, डॉ. विनीता ध्रुवे, जेएनएम प्राचार्य पुष्पा बांधे, मैट्रन चित्ररेखा बोरकर, फार्मेसी विभाग के एचओडी रमन गंधर्व, जिला समन्वयक डॉ. बैद्यनाथ देवनाथ, जेडीएस सदस्य विजय ताम्रकार, प्रमोद बाघ, ऋषि यादव तथा सिकल सेल संगवारी टीम के जिला कोऑर्डिनेटर गीता, सब-कोऑर्डिनेटर विरेन्द्र आदित्य, धर्मेंद्र तुरकाने, लक्ष्मी देवांगन, दुर्गा परतेती और हिमांशु चंद्राकर सहित लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग छात्र-छात्राएं एवं अस्पताल कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सिकल सेल रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और समाज को स्वस्थ बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.