ब्रेकिंग

घनश्याम देवांगन "कोष्टा-कोष्टी गौरव सम्मान" से हुए सम्मानित

484170620260914471001427537.jpg

-कोष्टा-कोष्टी महासंघ का प्रथम स्थापना वर्षगांठ समारोह "संगम-2026" भव्य रूप से संपन्न 
-कोष्टा कोष्टी महासंघ के वेबसाईट का हुआ शुभारंभ
-महासंघ की दूरदर्शी रोड मैप भी तैयार

Image after paragraph


भिलाई। कोष्टा-कोष्टी महासंघ द्वारा अपने प्रथम स्थापना वर्षगांठ समारोह "संगम-2026" का भव्य आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर "ऑनलाइन माध्यम" से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दिलीप वर्मा की अध्यक्षता एवं महासंघ के अध्यक्ष  राजेश कोष्टा, संयोजक  शैलेन्द्र कुमार परेता  के नेतृत्व व मुख्य सलाहकार निर्मल कोष्टा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर समारोह के प्रमुख आकर्षण के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज के प्रतिभाशाली एवं समर्पित व्यक्तियों तथा संस्थाओं को 7 विशिष्ट केटेगरी में "कोष्टा-कोष्टी गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ से यह गौरवशाली सम्मान दुर्ग-भिलाई के घनश्याम कुमार देवांगन को प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि घनश्याम ने छत्तीसगढ़ में विगत 40 वर्षों से देवांगन-कोष्टा समाज के संगठन, जागरूकता, शिक्षा, चहुंमुखी विकास एवं सामाजिक उत्थान के लिए लगातार सक्रियता पूर्वक कार्य कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
        समारोह के मुख्य अतिथि देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं आर.के. ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के प्रबंध निदेशक किशोर रतिलाल कोष्टी थे। उन्होंने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक उत्थान के लिए महासंघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
      समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर "कोष्टा-कोष्टी गौरव सम्मान" प्राप्त करने वालों में ..
1.कोष्टा-कोष्टी गौरव सम्मान – सर्वश्रेष्ठ सहयोगी क्षेत्रीय समिति -युवा कोष्टा समाज महानगर, झांसी ।
2.कोष्टा-कोष्टी गौरव सम्मान – सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता (CEC सदस्य) -रविंद्र निखाड़े, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र क्षेत्र।
3.कोष्टा-कोष्टी गौरव सम्मान – संरक्षक सम्मान - डॉ. रविन्द्र कुमार नैयर, गुना ।
4.कोष्टा-कोष्टी गौरव सम्मान – सर्वश्रेष्ठ समाज सेवा रत्न- रामप्रसाद कोष्टा दिल्ली ,
नारायण बाबू कोष्टी जयपुर, नाथूलाल मट्ठा झांसी, सुरेश सोनकुसरे नागपुर, फूलचंद नर्मदा प्रसाद कोष्टी अहमदाबाद, एवं राजेन्द्र कुमार सिवनी ।
5.कोष्टा-कोष्टी गौरव सम्मान – उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान 2025-26 -
अनमोल कोष्टा कानपुर (कक्षा 10वीं),
कु.अद्वितीय सिंह झांसी (कक्षा 12वीं) ।
6. कोष्टा-कोष्टी गौरव सम्मान – सर्वश्रेष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता- दामोदर वर्मा अहमदाबाद, नीरज कोष्टा जबलपुर, अरुण रेवेकर वारासिवनी, घनश्याम देवांगन दुर्ग-भिलाई, अनिल कुमार मेहर सिमडेगा एवं अवधेश देवांगन नागपुर ।
7. कोष्टा-कोष्टी गौरव सम्मान –सर्वश्रेष्ठ महिला सक्रिय कार्यकर्ता- श्रीमती अंजलि धकेता भोपाल, एडवोकेट विनीता माठे इंदौर, श्रीमती नीतू बाकड़े उज्जैन को प्रदान किया गया।
      इस अवसर पर कोष्टा कोष्टी महासंघ के वेबसाईट भी  लांच किया गया। कार्यक्रम के दौरान महासंघ की पिछले एक वर्ष की सफल एवं प्रेरणादायी यात्रा का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही आगामी वर्षों के लिए महासंघ का समाज के  उत्थान के लिए तैयार दूरदर्शी रोडमैप भी प्रस्तुत किया गया।
   समाज के समग्र एवं सतत विकास हेतु महासंघ द्वारा स्थापित किए जाने वाले 06 प्रमुख निदेशालयों (डायरेक्टरेट) की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिनमें डायरेक्टरेट- आईटी, जॉब, एजुकेशन, बिजनेस, यूथ, वुमन शामिल हैं। इन निदेशालयों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास के अवसर पहुँचाने तथा राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
        इस अवसर पर देशभर की विभिन्न क्षेत्रीय समितियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन माध्यम से उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दिल्ली, झांसी, अहमदाबाद, जयपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, वारासिवनी, गाडरवारा, बुरहानपुर, नागपुर तथा छत्तीसगढ़ सहित अनेक क्षेत्रों से प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
    इस अवसर पर समाज की एकता, शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, युवा विकास, महिला सशक्तिकरण एवं डिजिटल प्रगति को नई गति देने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने महासंघ के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्रीय स्तर पर समाज की सशक्त पहचान स्थापित करने हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश बारापात्रे ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.