दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन विस्तार के तहत प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की नई सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर की सहमति से जारी सूची में बालोद जिले के लिए हिरेन्द्र साहू को प्रभारी तथा मुकेश बेलचंदन को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
मुकेश बेलचंदन पूर्व में दुर्ग जिला पंचायत में कृषि सभापति का दायित्व निभा चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं तथा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मुकेश बेलचंदन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से किसान मोर्चा को बालोद जिले में नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती प्राप्त होगी।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मुकेश बेलचंदन ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन के विस्तार और मजबूती पर रहेगी। गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के साथ किसानों की समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने तथा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.