महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और जनजागरण पर केंद्रित रही गतिविधियां

दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, दुर्ग द्वारा महिला सशक्तिकरण और जनजागरण को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
यह आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए रंगोली, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के सभी 17 मंडलों से आई प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री एस. ममता राव ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग महापौर अलका बाघमार उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं से जुड़े सामाजिक विषयों पर विचार साझा किए।
इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण आहार और कुपोषण उन्मूलन जैसे विषयों पर संवाद एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और महिला हित से जुड़े प्रयासों पर अपने विचार रखे।
समापन अवसर पर महिला मोर्चा की महामंत्री भारती ने अतिथियों, प्रतिभागियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.