खास खबरें

शौर्य चक्र से सम्मानित निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख का दुर्ग पुलिस द्वारा नागरिक अभिनंदन

33815062026112039whatsappimage2026-06-15at4.49.29pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। पुलिस लाइन दुर्ग स्थित सभागार में आज शौर्य चक्र से सम्मानित निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख के सम्मान में नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दोनों अधिकारियों के साहस, नेतृत्व क्षमता तथा नक्सल विरोधी अभियानों में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानपूर्वक सराहा गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एवं ग्रामीण), नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक एवं पुलिस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि शौर्य चक्र जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होना किसी भी पुलिस अधिकारी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख ने विषम परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा, साहस और नेतृत्व का उत्कृष्ट परिचय दिया है, जो पूरे पुलिस संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है।
-शौर्य चक्र का महत्व ...
शौर्य चक्र भारत का शांति काल में प्रदान किया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। यह सम्मान उन सैन्य, अर्धसैनिक बल, पुलिस अधिकारियों एवं नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने असाधारण साहस, अदम्य वीरता और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा का परिचय दिया हो।
-निरीक्षक लक्ष्मण केवट की उपलब्धियां...
निरीक्षक लक्ष्मण केवट ने वर्ष 2007 में पुलिस सेवा प्रारंभ की और विभिन्न नक्सल प्रभावित जिलों में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे जिला कांकेर के पखांजूर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ हैं। नक्सल विरोधी अभियानों में उन्होंने 40 सफल अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए शौर्य चक्र सहित अनेक वीरता एवं प्रशस्ति पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
-निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख की उपलब्धियां ..
निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख ने वर्ष 2007 में पुलिस सेवा शुरू की और बीजापुर, राजनांदगांव एवं कांकेर जैसे क्षेत्रों में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। नक्सल विरोधी अभियानों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें शौर्य चक्र सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
समारोह के दौरान उपस्थितजनों ने दोनों अधिकारियों के अनुभवों को सुना तथा उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के भीतर प्रेरणा, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.