ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस को मिलेगा नया नेतृत्व, संदीप वोरा सहित चुनिंदा चेहरे दिल्ली रवाना

279110620261401401001398317.jpg

दुर्ग। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के तहत छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पात्र घोषित किए गए चुनिंदा नेताओं को दिल्ली में आयोजित होने वाले इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि इन नामों को युवा कांग्रेस के "हाई परफॉर्मर" वर्ग में शामिल किया गया है। जिन नेताओं ने अपने पूर्व कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान, युवा मुद्दों को उठाने तथा प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ के लिए पात्र माना गया है। इसी आधार पर उनका नाम हाई परफॉर्मर सूची में शामिल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली बुलाए गए प्रमुख नामों में संदीप वोरा भी शामिल हैं। संदीप वोरा दिल्ली में आयोजित होने वाले इंटरव्यू में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके नाम को गंभीर दावेदारों में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि संदीप वोरा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सचिव एवं 2 बार के महासचिव रह चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने युवा कांग्रेस संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इनके अलावा भी कुछ अन्य नाम चयन प्रक्रिया में शामिल बताए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.