दुर्ग-भिलाई

गया नगर में पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू, जल संकट से मिलेगी राहत

58311062026131550whatsappimage2026-06-11at6.44.31pm.jpeg

-महिलाओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
-महापौर अलका बाघमार का फटाके फोड़कर भव्य स्वागत, नागरिकों ने जताया आभार

Image after paragraph

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के गया नगरवासियों के लिए गुरुवार का दिन खुशी और राहत लेकर आया। वर्षों से लो-प्रेशर और जल संकट की समस्या से जूझ रहे वार्ड क्रमांक-3 गया नगर के नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
गया नगर स्थित कबड्डी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार की उपस्थिति में जेसीबी मशीन से खुदाई कार्य प्रारंभ कराया गया। इस अवसर पर महापौर, सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, वित्त विभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र बंजारे, जल कार्य विभाग प्रभारी एवं पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बाबा धाम शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की तथा निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।
निर्माण स्थल पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने फटाके फोड़कर और पुष्पमालाओं से महापौर अलका बाघमार का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर महापौर एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि पानी की समस्या के कारण लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन नई पानी टंकी बनने से अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गया नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी जलापूर्ति समस्या के स्थायी समाधान के लिए यह महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-3 एवं 4 में बघेरा पानी टंकी से जलापूर्ति होने के कारण दूरी अधिक होने से लो-प्रेशर की समस्या बनी रहती थी। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी। क्षेत्र की महिलाओं और नागरिकों द्वारा लंबे समय से नई पानी टंकी की मांग की जा रही थी।
महापौर अलका बाघमार, जल कार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन तथा पार्षद नरेंद्र बंजारे की पहल पर इस योजना को प्राथमिकता देते हुए पहली एमआईसी बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। राज्य शासन से लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से 15 लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी तथा फिल्टर प्लांट से टंकी तक राइजिंग लाइन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार के दौरान किया गया था। अब नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्यवाही की जा रही है। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, चंद्रशेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, पार्षद मनीष कोठारी, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.