ब्रेकिंग

डॉ. अजय आर्य स्वामी विवेकानंद आदर्श रत्न सम्मान से सम्मानित

75819082025131611whatsappimage2025-08-19at6.42.36pm.jpeg

भिलाई। केंद्रीय विद्यालय में संस्कृत के प्रख्यात शिक्षक डॉ. अजय आर्य को उनकी विशिष्ट सामाजिक एवं मानवीय सेवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद आदर्श रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आज विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने हस्तांतरित किया।
डॉ. अजय आर्य शिक्षा के क्षेत्र में न केवल संस्कृत भाषा और संस्कृति के संवाहक के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, बल्कि समाजसेवा में भी लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने अब तक 50 से अधिक बार स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के लिए अनुकरणीय मिसाल पेश की है। साथ ही, पर्यावरण चेतना के क्षेत्र में वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान और पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं।
डॉ. अजय आर्य आर्य समाज से जुड़े हुए हैं और स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों एवं मूल्यों का अनुसरण करते हैं। समाज में सत्य, सेवा और सदाचार की स्थापना हेतु वे आर्य विचारधारा के प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने कहा कि  शिक्षक शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित न रखकर समाज की दिशा और दशा बदलने के लिए कार्य करें। शिक्षक का दायित्व विराट और विशाल है उनकी सामाजिक भागीदारी में सकारात्मक की अपेक्षा हमेशा रहती है।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. अजय आर्य ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा- 
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी मूल्यों का है जिन्हें स्वामी विवेकानंद ने हमें दिया। शिक्षा का अर्थ केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि समाज को सजग और संवेदनशील बनाना है। यदि मेरे प्रयासों से किसी एक व्यक्ति के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आता है, तो मैं स्वयं को धन्य मानूँगा।”
स्वामी विवेकानंद आदर्श रत्न सम्मान से अलंकृत होना डॉ. अजय आर्य के लिए गर्व का विषय है, वहीं विद्यालय परिवार और शहर के लिए भी गौरव का क्षण है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.