होम / बड़ी ख़बरें / राज्यपाल रमेन डेका को ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति ने भेंट किया बस्तर संस्कृति पर आधारित स्मृति चिन्ह
बड़ी ख़बरें
रायपुर। ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका को बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति की झलक दर्शाने वाला विशेष स्मृति चिन्ह सौजन्य भेंट किया गया।
समिति द्वारा भेंट किए गए इस स्मृति चिन्ह में बस्तर अंचल की पारंपरिक कला, संस्कृति और जनजातीय जीवन की विशिष्ट पहचान को दर्शाया गया था। स्मृति चिन्ह को देखकर महामहिम राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय कला की सराहना की। इस दौरान वे स्मृति चिन्ह की कलात्मकता और सांस्कृतिक महत्व से काफी प्रभावित नजर आए।
कार्यक्रम में ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने राज्यपाल को समिति द्वारा संचालित सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की भी जानकारी दी।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और लोक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से यह स्मृति चिन्ह भेंट किया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.