
अण्डा/दुर्ग,(मोरज देशमुख)। जिले के ग्राम झोला तिरगा के लिए गौरव का विषय है कि गांव के सुपुत्र एवं भानुप्रतापपुर थाना, जिला कांकेर के थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) रामेश्वर प्रसाद देशमुख को नक्सल विरोधी अभियान में प्रदर्शित असाधारण साहस और वीरता के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपनी सेवाओं के दौरान कई चुनौतीपूर्ण अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए नक्सल विरोधी अभियानों को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके इसी साहसिक कार्य के लिए उन्हें देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि से ग्राम झोला तिरगा, दुर्ग जिला तथा पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल है।
ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देश सेवा और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।
इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि ग्राम झोला तिरगा, दुर्ग जिला और समूचा छत्तीसगढ़ स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.