स्वास्थ्य

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, एक सप्ताह तक मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

76508062026121205whatsappimage2026-06-08at5.34.21pm.jpeg

दुर्ग। "मानव सेवा ही माधव सेवा है" के पावन उद्देश्य को लेकर जिला साहू संघ, दुर्ग द्वारा साहू सदन, केलाबाड़ी दुर्ग में एक सप्ताहीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन, सुजोक एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सोमवार को भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया।
जिला साहू संघ द्वारा लोक कल्याण, रोग निदान एवं सर्वजन हिताय की भावना से आयोजित इस शिविर में घुटनों का दर्द, सर्वाइकल, साइटिका, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, वैरिकोज वेन्स, लकवा, बवासीर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर का आयोजन 8 जून से 14 जून तक किया जाएगा। उपचार हेतु प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा सायं 4:30 बजे से रात 9:00 बजे तक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नंदलाल साहू ने बताया कि शिविर में सभी धर्म, समुदाय एवं पंथ के लोग उपचार का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि उपचार पूरी तरह निःशुल्क है, केवल पंजीयन के समय 100 रुपये का अंशदान लिया जाएगा।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर दुर्ग जिला साहू संघ के प्रमुख सलाहकार रमेश साहू (पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष), डॉ. जी.आर. साहू, श्रीमती यमला साहू, लखन साहू, इंजीनियर प्रेम शंकर साहू, संगठन सचिव एवं पार्षद श्रीमती सविता पोषण साहू ने इस अभिनव जनसेवा पहल की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. भारती साहू, छात्रावास अधीक्षक सुनील साहू, जिला सह मीडिया प्रभारी पोषण साहू, प्रचार-प्रसार सचिव कुलदीप साहू, के.पी. साहू, महिला जिला संयोजिका श्रीमती ललेश्वरी साहू, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, हेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
शिविर में उपचार हेतु पूर्व डीएसपी सुभाष चौधरी, कुंदन साहू, तीरथ साहू, शेफाली सरकार, सैय्यद अहमद अली, मीनाक्षी साहू, ममता बारापात्रे, दाऊराम, अयोध्या प्रसाद, श्यामलाल, बिसेसर राम सिन्हा, दिनेश चंद्र, गुलाब राव, देवाशीष सरकार सहित सैकड़ों नागरिकों ने पंजीयन कराया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की इच्छा जताई। जिला साहू संघ ने इसे समाज सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.