होम / दुर्ग-भिलाई / जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न, लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष दुर्ग में 6 जून को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं की विभागवार एवं बैंकवार समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान जिन विभागों की योजनाओं की प्रगति अपेक्षित नहीं पाई गई, उन्हें वित्तीय वर्ष के भीतर निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति पर विशेष जोर दिया।
बैठक में बैंकों की सीडी रेशियो, प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत दिए जाने वाले ऋण, जनसुरक्षा बीमा योजनाएं, पेंशन योजनाएं तथा विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं से संबंधित बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई।
चारों नगर निगमों—नगर निगम दुर्ग, नगर निगम भिलाई, नगर निगम रिसाली एवं नगर निगम भिलाई-चरौदा के आयुक्तों की उपस्थिति में कलेक्टर ने पीएम स्वनिधि योजना की बैंकवार समीक्षा करते हुए सभी लंबित आवेदनों का 15 जून तक निराकरण कर पोर्टल में अद्यतन करने के निर्देश दिए।
बैठक में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, पीएम एफएमई, पीएम ईजीपी, खादी ग्रामोद्योग, पीएम अजय योजना, अंत्यावसायी विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, मत्स्य पालन एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं से संबंधित बैंकों में लंबित आवेदनों की प्रगति और प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ सदानंद बास्की, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय गर्ग, नाबार्ड की श्रीमती अंशु गोयल, बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी के निदेशक गुलशन कुमार, एफएलसी दुर्ग के लेखराम ध्रुव, अंत्यावसायी विभाग के सीईओ आदर्श साव, एनआरएलएम के डीपीएम सागर पंसारी सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.