होम / दुर्ग-भिलाई / नए हार्वेस्टर के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी, अधिकृत डीलर गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नए हार्वेस्टर उपलब्ध कराने के नाम पर किसानों से लाखों रुपये लेकर वाहन नहीं देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिकृत डीलर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में लगभग 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी उजागर हुई है। साथ ही आरोपी द्वारा अन्य लोगों से भी इसी प्रकार लाखों रुपये लेने की जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार आवेदक परशुराम साहू, धनेश ढीमर एवं टीकाराम साहू ने पृथक-पृथक शिकायत दर्ज कराई थी कि मेसर्स दुर्ग ट्रैक्टर्स के अधिकृत डीलर वरुण प्रताप सिंह ने नए हार्वेस्टर उपलब्ध कराने के लिए उनसे राशि प्राप्त की, लेकिन लंबे समय तक हार्वेस्टर नहीं दिया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भुगतान के बाद भी आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।
जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ताओं ने हार्वेस्टर खरीदने के लिए बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त की थी, जिसकी राशि सीधे आरोपी के फर्म के खाते में स्थानांतरित की गई थी। इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ताओं द्वारा नगद भुगतान भी किया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने हार्वेस्टर उपलब्ध नहीं कराया।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी वरुण प्रताप सिंह ने आवेदक परशुराम साहू से हार्वेस्टर उपलब्ध कराने के नाम पर लगभग 27 लाख रुपये प्राप्त किए थे, लेकिन वाहन नहीं दिया। इसके आधार पर थाना पुलगांव की चौकी जेवरा सिरसा में अपराध क्रमांक 515/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी वरुण प्रताप सिंह (36 वर्ष), निवासी मालवीय नगर, शांति निकेतन अपार्टमेंट, मोहन नगर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी हार्वेस्टर दिलाने के नाम पर लाखों रुपये प्राप्त किए हैं। इन मामलों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में जिला बालोद के डौंडी लोहारा थाना में मारपीट, बंधक बनाने और जबरन वसूली से संबंधित प्रकरण भी दर्ज रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.