दुर्ग-भिलाई

पौधा लगाकर भूलें नहीं, वृक्ष बनने तक पालें - तभी सच्चा पर्यावरण धर्म" : ललित चन्द्राकर 

31305062026134601whatsappimage2026-06-05at7.13.31pm.jpeg

-एक पेड़ माँ के नाम" पुरई में बादाम का पौधा रोपकर विधायक ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Image after paragraph

पुरई/दुर्ग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पुरई में भारतीय जनता पार्टी, उतई मंडल द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा)  ललित चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि ललित चन्द्राकर ने शीतला मंदिर प्रांगण एवं पुरई नर्सरी में बादाम का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा कार्यकर्ताओं के साथ करंज, नीम सहित अन्य छायादार व फलदार पौधे लगाए।
इस अवसर पर विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'एक पेड़ माँ के नाम' आह्वान हम सबके लिए मंत्र है। लेकिन हमें सिर्फ़ पेड़ लगा देना नहीं है, उसको वृक्ष बनने तक देखरेख करना है। पानी देना है, सुरक्षा देनी है। जैसे माँ हमें पालती है, वैसे ही हमें पौधे को पालना है। तभी यह अभियान सफल होगा।
मेरा क्षेत्र की जनता से हाथ जोड़कर निवेदन है आप अपने जन्मदिवस, विवाह संस्कार, सालगिरह, बच्चों के जन्मदिन पर केक काटने के साथ एक पौधा जरूर लगाएं। और संकल्प लें कि जब तक वो वृक्ष न बन जाए, उसकी जिम्मेदारी आपकी है। एक व्यक्ति, एक पेड़ यही विकसित भारत और स्वच्छ छत्तीसगढ़ की नींव है।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम हरियाली के इस महायज्ञ में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उतई मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री चंदु देवांगन, प्रवीण यदु, उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, सरपंच पुरई डोमार सिंह साहू, मचांदुर सोसायटी अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, सुखीत यादव,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमला कामड़े, महामंत्री एकता चन्द्राकर सांसद प्रतिनिधि ममता चन्द्राकर, मंडल उपाध्यक्ष रंजना चन्द्राकर, शत्रुहन साहू, हरीश यादव कांति साहू, प्रशांत ठाकुर, हर्ष चंदेल, पंच ममता देवांगन, सतरूपा साहू, घनश्याम चन्द्राकर, लोकेश निषाद, मोतिम ठाकुर, रामरतन मेश्राम, लोकेश्वर चन्द्राकर, सचिव सुनीता निर्मलकर, करगाडीह सरपंच करण सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। अध्यक्ष विमला कामड़े, महामंत्री एकता चन्द्राकर, कांति साहू, प्रशांत ठाकुर, हर्ष चंदेल, पंच ममता देवांगन, सतरूपा साहू, घनश्याम चन्द्राकर, लोकेश निषाद, मोतिम ठाकुर, रामरतन मेश्राम, लोकेश्वर चन्द्राकर, सचिव सुनीता निर्मलकर, करगाडीह सरपंच करण सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.