दुर्ग-भिलाई

जिला स्तरीय अंडर 9 एवं अंडर 17 शतरंज चैंपियनशिप का कल शुभारंभ 

28405062026131308whatsappimage2026-06-05at6.40.50pm.jpeg

-दोनों वर्गों में दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन राज्य चैम्पियनशिप के लिए 
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा 6 एवं 7 जून को दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 9 एवं अंडर 17 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन खालसा कॉलेज दुर्ग में किया गया है। जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि स्पर्धा का उद्घाटन प्रातः 10 बजे खालसा कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती सुनीता बोकार्डे के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा की अध्यक्षता में किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में खालसा स्कूल की प्राचार्या श्रीमती लखविंदर कौर वालिया,डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ अनुराग बख्शी एवं लिनेश क्लब दुर्ग सिटी की अध्यक्ष आकांक्षा शर्मा उपस्थित रहेंगे।
   स्पर्धा में अंडर 9 एवं अंडर 17 में दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन आगामी राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।  स्पर्धा में जिले के कुल 85  प्रतिभागियों ने भाग लिया है। अंडर 9 ओपन वर्ग एवं बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं अंडर 17 ओपन वर्ग एवं बालिका वर्ग में में प्रथम स्थान स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2 हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी, द्वितीय 15 सौ रुपए नगद एवं ट्रॉफी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1 हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा होंगे। सहायक निर्णायक के रूप में मुदिता पांडे, दिव्यांशु उपाध्याय,विक्रम सिंह राजपूत होंगे। आयोजन में दिनेश जैन, ललित वर्मा, दिनेश नालोडे, गुलाब चौहान, त्रिलोक सोनी,मोरध्वज चंद्राकर, एस के भगत,संजय खंडेलवाल,अजय साहू,एवं अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.