ब्रेकिंग

जय बालाजी इंडस्ट्रीज ने वृक्षारोपण कर पौधों की सुरक्षा का लिया जिम्मा

91205062026130621whatsappimage2026-06-05at6.30.02pm.jpeg

-विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों में कर्मचारियों व श्रमिकों ने दी सहभागिता
दुर्ग।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड औद्योगिक विकास केंद्र रसमड़ा-बोरई दुर्ग में विविध पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में वृहद स्तर पर पौधरोपण एवं पौधों का वितरण किया गया। साथ ही पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों एवं श्रमिकों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2026 में पूरी दुनिया पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है और ऐसे समय में प्रकृति के साथ संतुलित संबंध स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। इस वर्ष की थीम के अनुरूप प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान, वायु, जल एवं मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने तथा प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग को रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पर्यावरणीय संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वृक्षों का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है, जिसके दुष्परिणाम आज पूरी दुनिया भुगत रही है। कोरोनाकाल ने भी पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध को उजागर किया है। इसलिए प्रकृति के साथ हो रहे इस प्रकार के हस्तक्षेप को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रबंधन ने कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा जल, जमीन और जंगलों के संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया। जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के महाप्रबंधक ने कहा कि जय बालाजी इंडस्ट्रीज समूह सदैव अपने कर्मचारियों, श्रमिकों एवं आसपास के समुदाय को पर्यावरण के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाने के लिए प्रयासरत रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेगी। कार्यक्रम में जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक शिशिर पात्रा, संदीप नायर, सुभ्रत मुखर्जी, संजय गुप्ता, गुरुदेव यादव, वीरेंद्र शर्मा, मानस मोहंती, जोश डेनियल, जी.पी. तिवारी, आनंद तिवारी, विवेक इंगले, तरुण नायक, तपन राउत, आर.आर. दास, कुंदन सिंह, प्रदीप बलिहार सिंह, तरुण गुप्ता, तरुणकांता नायक, सुशील केसरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभाई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.