दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनारी में भागवत समिति महिला मंडली द्वारा आयोजित एक दिवसीय श्रीराम कथा एवं मानस गान प्रतियोगिता (श्री कामता प्रसाद शरण जी, गरियाबंद की प्रस्तुति) के भव्य कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। प्रभु श्रीराम जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं श्रीराम कथा का भावपूर्ण रसपान कर आत्मिक शांति की अनुभूति हुई। आयोजन समिति को इस सफल और अध्यात्म से परिपूर्ण आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
रामचरित मानस की शिक्षाएं हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं और हमें एक आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे रामचरित मानस की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास करें।
श्री चंद्राकर ने कहा रामचरित मानस के पात्र और उनकी कहानियां हमें जीवन में सही और गलत के बीच का अंतर समझने में मदद करती हैं। यह ग्रंथ हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने जीवन में मर्यादा और संयम बनाए रख सकते हैं।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच गूँजेश्वरी पारख साहू, जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा, जनपद पंचायत सदस्य बेला यादव, भरदा सरपंच सुनीता, उपसरपंच सुरेश कुमार साहू सहित समस्त ग्रामवासीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.