दुर्ग-भिलाई

तालाब विहीन ग्राम औरी को मिली बड़ी सौगात, तालाब निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह, सांसद विजय बघेल और सरपंच का जताया आभार

56004062026114030whatsappimage2026-06-04at5.07.36pm.jpeg

पाटन। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम औरी में वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। गांव में पहली बार तालाब निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से तालाब के अभाव में ग्रामीणों को निस्तारी सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए पड़ोसी गांवों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब गांव में तालाब निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों की यह समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है।
ग्राम पंचायत की सरपंच कालिंद्री मानिकपुरी के सतत प्रयासों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तालाब निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके हाथों निर्माण कार्य की शुरुआत होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। विशेष रूप से जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकार, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, राजा पाठक, लोक मनी चंद्राकार, दीपक चंद्राकार, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकार, राजेश वर्मा सहित अन्य मौजूद थे। 
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तालाब नहीं होने के कारण पशुओं की निस्तारी, घरेलू उपयोग तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को पड़ोसी गांवों में जाकर निस्तारी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। ऐसे में तालाब निर्माण की स्वीकृति गांव के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
तालाब निर्माण के शुभारंभ अवसर पर गांव के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीण अपने-अपने दैनिक कार्य छोड़कर कार्यक्रम में शामिल हुए और तालाब निर्माण की शुरुआत का स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
सरपंच कालिंद्री मानिकपुरी ने कहा कि यह तालाब गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तालाब बनने से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को निस्तारी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने के बाद इसका लाभ पूरे गांव को मिलेगा। इस अवसर पर सरपंच कलेंद्री गजेंद्र मानिकपुरी, दिलीप टंडन, संदीप चंद्राकार, लोकमणि चंद्राकार, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,  सरिता सोनवानी, मनीषा देशलहरे, अभिषेक , रामा कुर्रे, चन्द्रदेव भूरू, पूना राम , ग्वालिन, घसिया कुर्रे, सती, तुका यादव, सनत सोनवानी, पूनम सॉन्ग सुल्तान, चन्द्रभान, सरजू यादव, बंटी बंजारे, सचिव पूनम, पूर्व जनपद सदस्य उतरा सोनवानी, दुष्यंत सहित अन्य मौजूद रहें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.