दुर्ग। टैक्स बार एसोसिएशन दुर्ग के तत्वावधान में 19वां छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल अधिवेशन 7 जून को पृथ्वी पैलेस, शिवनाथ नदी के समीप दुर्ग में आयोजित किया गया है। प्रदेशभर के कर अधिवक्ताओं, कर सलाहकारों एवं विधि विशेषज्ञों की उपस्थिति में होने वाला यह अधिवेशन कराधान से जुड़े समसामयिक विषयों पर विमर्श का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। शुभारंभ सुबह 8:30 बजे पंजीयन के साथ होगा। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय जीएसटी अपीलीय अधिकरण छत्तीसगढ़ पीठ तकनीकी सदस्य सतीश कुमार अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता मूलचंद जैन करेंगे। प्रात: 11 बजे से तकनीकी सत्र का आयोजन होगा, जिसमें जीएसटी अधिनियम-2017 के अध्याय-14 (निरीक्षण, तलाशी, जब्ती एवं गिरफ्तारी) विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया जाएगा। इस सत्र के मुख्य वक्ता उत्तरप्रदेश उच्च न्यायालय मेरठ के अधिवक्ता संजय शर्मा होंगे। सत्र की अध्यक्षता उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता राजेश्वर राव करेंगे। अधिवेशन के दूसरे चरण में दोपहर 2:45 बजे से छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल की संगठनात्मक गतिविधियों एवं भावी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद परिषद की दो वर्षीय कार्यकाल हेतु प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए टैक्स बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ताम्रकार ने प्रदेश के सभी कर अधिवक्ताओं एवं संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों से अधिवेशन में शामिल होने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.