दुर्ग-भिलाई

थाना अमलेश्वर में महिला कमांडो सम्मेलन एवं प्रशिक्षण संपन्न, 125 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण

61703062026115100whatsappimage2026-06-03at5.16.40pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। थाना अमलेश्वर में बुधवार को महिला कमांडो सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 125 महिला कमांडो ने भाग लेकर साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों, नशा मुक्ति अभियान तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शमशाद बेगम उपस्थित रहीं। उनके साथ नागेंद्र सिंह, अनूप लकड़ा तथा पी. डी. चंद्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिला कमांडो को ‘ऑपरेशन विश्वास’ एवं ‘पुलिस जन मित्र’ अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सामाजिक अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए शिकायत के लिए डायल 1930 तथा नशे के विरुद्ध सूचना एवं कार्रवाई के लिए डायल 1933 के महत्व की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि शमशाद बेगम ने महिला कमांडो की भूमिका, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रत्येक गांव और मोहल्ले में अधिक से अधिक महिलाओं को महिला कमांडो से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर सेना के आपदा मोचन बल द्वारा महिलाओं को जीवन रक्षक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डूबते व्यक्ति को बचाने के उपाय, रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपाय, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
यातायात निरीक्षक पी. डी. चंद्रा ने सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सम्मेलन के दौरान महिला कमांडो में उत्साह और सेवा भावना देखने को मिली। उन्होंने अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्त समाज के निर्माण, महिला सशक्तिकरण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में महिला कमांडो को टॉर्च, सीटी, टोपी एवं डंडा प्रदान कर उन्हें आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.