अपराध

एसीसीयू ने खोजे 201 गुम मोबाइल, 41 लाख रुपये के मोबाइल बरामद

312020620260752081001350334.jpg

-पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में संबंधित मालिकों को किया गया वितरण

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट (एसीसीयू) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 के दौरान गुम हुए 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 41 लाख रुपये बताई गई है। इन मोबाइलों को पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबंधित मोबाइल स्वामियों को विधिवत सौंपा गया।
पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में गुम मोबाइलों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुम होने की शिकायतों के आधार पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना पुलिस की संयुक्त टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया।
पुलिस टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से गुम मोबाइलों को ट्रेस किया। लगातार प्रयासों और तकनीकी जांच के माध्यम से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर सहित मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 201 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल विभिन्न कंपनियों के हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 41 लाख रुपये आंकी गई है।

Image after paragraph

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्ष 2026 में दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजित यह चौथा मोबाइल वितरण कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस मिल सके हैं।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइलों के आईएमईआई (IMEI) नंबरों की सूची पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर भी अपलोड की जाएगी। जिन लोगों के मोबाइल बरामद हुए हैं, वे सूची में मिलान कर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-3 भिलाई से अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं तथा सीईआईआर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें, ताकि मोबाइल की शीघ्र तलाश की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.