दुर्ग। दुर्ग जिले की मात्र 7 वर्षीय मीमांसा साहू ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस मिलिट्री स्कूल, फूलगांव पुणे महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मीमांसा 3 साल की उम्र से कूडो सीख रही है। पिछले वर्ष सूरत में हुई नेशनल चैंपियनशिप में मीमांसा ने एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीता था। इस बार पुणे में गोल्ड जीतकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। मीमांसा की यह उपलब्धि उनकी उम्र के अन्य बच्चों के लिए भी अत्यंत प्रेरणादायक है।
मीमांसा की इस उपलब्धि में उनके ट्रेनर राजा कौशल एवं लिलिमा मैम का विशेष योगदान रहा है। परिजनों ने मीमांसा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। मीमांसा नारायणा ई-टेक्नो स्कूल बोरसी दुर्ग में कक्षा 2 की छात्रा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.