दुर्ग

संस्कार से सफलता की ओर बढ़ रहीं जैन बालिकाएं

68528052026122113whatsappimage2026-05-28at5.49.27pm.jpeg

-जैन संस्कार शिविर में साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के गुण  सिखी बालिकाएं 

Image after paragraph


दुर्ग। श्री महाकोशल जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ एवं श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “जैन संस्कार शिविर 2026” में जैन समाज की बालिकाओं को धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ आधुनिक जीवन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां, आत्मरक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 21 मई से 28 मई तक आयोजित इस विशेष शिविर में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित होकर बालिकाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
शिविर के अंतर्गत दुर्ग पुलिस की साइबर सुरक्षा टीम के प्रमुख सदस्य संकेत मिश्रा ने साइबर अपराध एवं सुरक्षा विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बालिकाओं को डिजिटल जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि बैंक खातों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें तथा ओटीपी एवं पिन किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने अंजान लिंक, ईमेल एवं मैसेज से सावधान रहने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखने तथा शेयर ट्रेडिंग एवं क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक लाभ के झूठे प्रलोभनों से बचने की सलाह दी। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सतर्कता बरतने एवं साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर दुर्ग पुलिस की डीएसपी श्रीमती भारती मरकाम ने भी शिविर में उपस्थित बालिकाओं से संवाद करते हुए पुलिस सेवा के अपने अनुभव साझा किए तथा आत्मविश्वास एवं जागरूकता के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस सुरक्षा टीम की ओर से नीता राजपूत एवं नवीन राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर के कार्यक्रमों का संचालन सुमित खटोर एवं मनीष दुग्गड़ ने किया। इस अवसर पर मिनेश जैन, नवीन संचेती, महेंद्र चोपड़ा, आवेश दुग्गड़ एवं टीकम चोरड़िया सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
शिविर संयोजक सीए मितेश छाजेड़ तथा शिविर संचालक मनोज गोलछा एवं पारस गोलछा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में संस्कार, आत्मविश्वास, आध्यात्मिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं आधुनिक जीवन के आवश्यक ज्ञान का विकास करना है।
शिविर के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। 21 मई को सीए संतोष जैन (दुर्ग) ने “My Goal My Role” विषय पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। 22 मई को  संजय सिंघी (रायपुर) ने “महावीर वाणी” पर विचार व्यक्त किए। 23 मई को सीए सिद्धि जैन (रायपुर) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर जानकारी साझा की। 24 मई को दिलीप चोपड़ा (गोंदिया) ने “Empowerment for Powerful Life” विषय पर व्यक्तित्व विकास एवं जीवन संतुलन पर मार्गदर्शन दिया। 25 मई को यूट्यूबर कु. कृतिका यादव ने शेयर मार्केट एवं स्मार्ट अर्निंग सीक्रेट्स पर जानकारी दी। 26 मई को डॉ. स्नेहा जैन (भिलाई) द्वारा कैंसर से बचाव एवं स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। 27 मई को अरिहंत सिंघी (अहमदाबाद) आयकर विभाग से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन दिया तथा 28 मई को दुर्ग-भिलाई महिला सुरक्षा टीम एवं दुर्ग पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता सत्र आयोजित किये गए आयोजकों ने बताया कि यह शिविर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उनमें संस्कारों के साथ आत्मनिर्भरता एवं जागरूकता का भी विकास होगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.