दुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिला दुर्ग को स्वच्छता के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। कलेक्टर अभिजित सिंह द्वारा खनिज न्यास विकास निधि (DMF) से विकासखंड दुर्ग की ग्राम पंचायत कोलिहापुरी को एक आधुनिक डी-स्लज वाहन प्रदान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मलयुक्त कीचड़ के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए कोलिहापुरी में ही एफएसटीपी का निर्माण भी किया गया है, जहाँ इस कचरे का सुरक्षित निपटान किया जाएगा।
बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग के मार्गदर्शन में इस नई सेवा का लाभ प्रत्येक ग्रामीण तक पहुँचाने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनाई गई है। सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देशित कर सभी ग्रामों में आधिकारिक संपर्क नंबर जारी किए गया है और दिवार लेखन व मुनादी के जरिए इसका सघन प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
गाइडलाइन के अनुसार, स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिगत हर 3 से 4 वर्ष के भीतर सेप्टिक टैंक को खाली किया जाना बेहद जरूरी है। इसी क्रम में, जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विकासखंड के सभी सरपंचों और सचिवों को निर्देशित किया है कि वे ग्रामीणों को इस सुविधा का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
योजना के व्यावहारिक क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत कोलिहापुरी में सागर साहू (पिता बाबू लाल साहू) के निवास पर डी-स्लज वाहन का सफलतापूर्वक ट्रायल भी किया जा चुका है।
यह पूर्णतः शासकीय इकाई है प्रशासन द्वारा इसकी दरें बेहद किफायती रखी गई हैं। ग्राम पंचायत कोलिहापुरी से 5 किलोमीटर की दूरी तक के लिए 1500/- का शुल्क निर्धारित किया गया है, तथा इससे अधिक दूरी होने पर तय मापदंडों के अनुसार किराया लिया जाएगा। ग्रामीण इस शासकीय सुविधा का लाभ उठाने के लिए पंचायत द्वारा जारी भूपेन्द्र यादव के संपर्क नंबर 9770547944 पर अपनी बुकिंग दर्ज करा सकते हैं। यह दुर्ग विकासखण्ड के सभी 81 ग्राम में जाने के लिए लिंक कर दिया गया है मांग के आधार पर तत्काल वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्राम पंचायत कोलिहापुरी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को सर्वोपरि रखते हुए सरपंच ईश्वर प्रसाद साहू] ग्राम पंचायत सचिव निमिष भोइर ने पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से दो कर्मचारियों को प्रतिदिन स्वच्छता हेतु नियुक्त किया है। जो प्रतिदिन प्रत्येक वार्डों की नाली, तालाब, सार्वजनिक स्थान की साफ सफाई एवं अन्य कार्यों में सहयोग करते हैं। जो की पंचायत की बहुत अच्छी पहल है। उनको पंचायत द्वारा स्वच्छता की किट जैसे फावड़ा, बेलचा, गमबूट, दस्ताना, तगाड़ी, टोपी, झाड़ू आदि प्रदान किया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.