होम / दुर्ग-भिलाई / भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले एक आरोपी को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तथा घटना में प्रयुक्त एक स्वीफ्ट कार जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे स्थित क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी किए जाने की सूचना सीआईएसएफ द्वारा थाना भिलाई भट्ठी को दी गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी नेमचंद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन क्रमांक CG 07 BF 9243 में स्क्रैब कॉपर लोड कर चोरी कर ले जाने का प्रयास करना स्वीकार किया। आरोपी को सीआईएसएफ ने मौके पर ही पकड़ लिया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर और घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट वाहन जब्त किया। आरोपी नेमचंद यादव (32 वर्ष), निवासी स्टेशन मरोदा बीआरपी कॉलोनी वार्ड-16, आजाद स्कूल के पास, नेवई, जिला दुर्ग को 25 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी औद्योगिक परिसर से स्क्रैब कॉपर चोरी कर अवैध आर्थिक लाभ कमाने की नीयत से वारदात को अंजाम दे रहे थे।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह चौधरी तथा प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से औद्योगिक एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.