-प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा, मंच पर मिला नए घर का स्वीकृति पत्र और चाबी
दुर्ग। तामेश्वर सिंह का वर्षों पुराना घर का सपना हुआ पूरा, शहर के निवासी तामेश्वर सिंह के लिए आज का दिन उनकी जिंदगी का सबसे यादगार दिन बन गया। हर आम नागरिक की तरह उनका भी सपना था कि उनका अपना एक मजबूत और सुरक्षित घर हो, जहाँ वे अपने परिवार के साथ सम्मान और सुकून से जीवन बिता सकें। लेकिन आर्थिक परेशानियों के चलते यह सपना वर्षों तक अधूरा ही रहा।
किराए के मकान में रहने के दौरान उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मकान मालिक की शर्तों और मकान खाली कराने के डर के बीच परिवार के साथ जीवनयापन आसान नहीं था। छोटी-छोटी बातों पर भी हमेशा चिंता बनी रहती थी कि कहीं रहने का ठिकाना न छूट जाए।
आज आयोजित जन समस्या निवारण शिविर ने उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा डर हमेशा के लिए खत्म कर दिया। 23 मई को आयोजित सुशासन शिविर में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार द्वारा संभागयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंच से तामेश्वर सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए पक्के मकान की चाबी और स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
अब उनके परिवार को एक सुरक्षित और स्थायी छत मिल गई है, जहाँ उनके बच्चे सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे और पूरा परिवार सम्मान और गरिमा के साथ अपना जीवन जी सकेगा।
भावुक होते हुए तामेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका वर्षों पुराना सपना इतनी खुशी के साथ पूरा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री,राज्य शासन,निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि उनके परिवार के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.