दुर्ग। बीटकॉईन में निवेश कर प्रतिमाह 12 से 13 प्रतिशत लाभ दिलाने का झांसा देकर 7 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक नगर मिनी स्टेडियम के पास निवासी प्रार्थिया देवकी सोनकर ने 9 अप्रैल 2024 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी पीलादास मानिकपुरी ने बीटकॉईन में निवेश कराने तथा हर माह 12 से 13 प्रतिशत लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर अलग-अलग समय में नगद एवं यूपीआई माध्यम से कुल 7 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त किए थे।
प्रारंभ में आरोपी ने कुछ राशि वापस कर विश्वास कायम किया, लेकिन बाद में शेष रकम लौटाने से बचने लगा और प्रार्थिया से संपर्क बंद कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 183/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पीलादास मानिकपुरी, उम्र 48 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा बिजली ऑफिस के पास, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर को चिन्हित कर रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण की कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के निवेश, ऑनलाइन ट्रेडिंग या अधिक लाभ के प्रलोभन में आने से पहले संबंधित संस्था एवं व्यक्ति की सत्यता की अच्छी तरह जांच कर लें तथा किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.