होम / दुर्ग-भिलाई / ग्राम बेलौदी में सुशासन तिहार शिविर: 501 आवेदन प्राप्त, 283 का मौके पर निराकरण
दुर्ग-भिलाई
-दो हितग्राहियों के खाते में राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि डीबीटी से हस्तांतरित, 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी प्रदान

दुर्ग। सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 501 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 283 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएगी।
शिविर में नगपुरा, बोरई, खुरसुल, दमोदा, अंजोरा ढा, ढाबा, भेंड़सर, डांडेसरा, पीपरछेड़ी, गनियारी, चिखली, कोटनी, मोहलई एवं बेलौदी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर आवेदन जमा किए।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक ही छत के नीचे सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि उन्हें अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण संभव है, उनका मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जबकि अन्य आवेदनों का निराकरण तय समय-सीमा में किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवेदकों को समय-सीमा की जानकारी देने के निर्देश भी दिए।

शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों दुखित राम, केशव, गायत्री, लता बाई एवं पार्वती को आवास की चाबी प्रदान की गई। वहीं मनरेगा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों संध्या पारकर, कविता, किरण, उमा पारकर, चम्पा, सुनीता यादव, बिसेलाल देशमुख, सुरेखा साहू, प्रीति साहू, विमला साहू, जितेन्द्र साहू एवं उमेश्वरी साहू को जॉब कार्ड वितरित किए गए।
इसके साथ ही राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत श्रीमती शीला बाई भारती एवं श्रीमती तुलसी ढीमर के खातों में डीबीटी के माध्यम से 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव एवं सुश्री प्रिया साहू, सरपंच ओमेश्वर यादव, जामवंती देशमुख, जिला मंत्री गिरेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पाण्डे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.