रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का मान

image_380x226_66c35f69565bf.jpg

-बहनों की राखी के फर्ज को मुख्यमंत्री हर महीने पहली तारीख को कर देते हैं पूरा
-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई में बहनों ने बांधी राखी
रायपुर।  राजधानी रायपुर के तेलीबांधा निवासी गृहणी श्रीमती जैबुन निशा का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों से समाज के सभी वर्गों सहित महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना को बढ़ाया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं और बहनों का मान-सम्मान बढ़ा है। राज्य की महिलाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उनकी चार लड़कियों की शादी होने के बाद उन्हें भी शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। उनका राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उम्रदराज होने पर उन्हें आए दिन स्वास्थ्यगत समस्या आते रहती है। स्वास्थ्यगत समस्या में महतारी वंदन योजना से एक हजार रुपए मिलने वाली राशि और आयुष्मान कार्ड से बहुत मदद मिल जाती है।
गुढ़ियारी निवासी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने बताया कि वे बारहवीं तक शिक्षित है। उनका विवाह वर्ष 2007 में गुढ़ियारी में ही हुआ। उनके दो बच्चें 14 साल और 12 साल के हैं। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होने बताया कि महतारी वंदन से मिलने वाली राशि से एक सिलाई मशीन खरीदी और अपने सिलाई कार्य के काम को आगे बढ़ाया है साथ ही बच्चों की स्कूल फीस को जमा करने में भी मदद मिल जाती है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से न केवल मेरी अपितु राज्य की सभी कामकाजी महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों के साथ-साथ आवश्यक घरेलू कार्य और बच्चों के लिए उपयोग हो जाता है।
मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 10 हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई में राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया। इसके बदले में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रतिमाह की एक तारीख को उनके खाते में एक हजार रुपए का नियमित भुगतान उनके खाते में जमा कर भाई का वचन पूरा कर रहे है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.