होम / दुर्ग-भिलाई / लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन पर जोर
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग मंडल के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रांत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के व्यापारी जुटान जिला प्रमुख आशीष निमजे ने सहभागिता दी।
प्रांतीय टोली के समक्ष अपने अनुभव साझा करते हुए आशीष निमजे ने बताया कि देशभर के सभी राज्यों में व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 7 राज्यों में बोर्ड का गठन हो चुका है तथा शेष राज्यों में भी शीघ्र गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यापारी जुटान को अब “स्वदेशी व्यापारी मंच” के नाम से जाना जाएगा।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रांत में भी व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर प्रांतीय टोली के साथ लगातार चर्चा चल रही है। सम्मेलन में व्यापारियों की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विशेष चर्चा हुई।
निमजे ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रहित में तैनात जवानों के प्रति समाज सम्मान की भावना रखता है, उसी प्रकार व्यापारी वर्ग के प्रति भी आदर और सम्मान का भाव होना चाहिए, क्योंकि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।
राष्ट्रीय अधिवेशन में ई-कॉमर्स व्यवस्था में सुधार, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने तथा व्यापारियों को निर्यातक के रूप में विकसित करने के विषय पर भी मंथन किया गया। इस दिशा में देशभर के प्रत्येक जिलों में कार्यशालाएं आयोजित करने की योजना बनाई गई है।
सम्मेलन में राष्ट्रीय संघटक कश्मीरी लाल, सह संघटक सतीश कुमार, व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघवी एवं राष्ट्रीय संयोजक पी.सी. भारतीया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी दुर्ग संभाग सदस्य पोषण साहू द्वारा दी गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.