-अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर कार्य करने दिए निर्देश
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन फोरलेन सड़कों के कार्यों शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा की।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने जेल चौक से मिनीमाता चौक तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा की जानकारी अधिकारियों एवं इंजीनियरों से ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण किया जाए। इस दौरान पोटिया चौक, महाराजा चौक पर वाहनों के आवागमन हेतु पर्याप्त स्थान देने कहा गया जिससे जाम की स्थिति न बने।
निरीक्षण के दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर लगातार विकसित हो रहा है और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए आधुनिक एवं चौड़ी सड़कों का निर्माण समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में चार प्रमुख स्थानों पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन पश्चात तेजी से कार्य प्रारंभ किया गया है, जिससे आने वाले समय में शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवश्यक सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित करने कहा गया।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि यह फोरलेन सड़क परियोजना केवल सड़क चौड़ीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दुर्ग शहर के समग्र विकास, अधोसंरचना विस्तार और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। बेहतर सड़क व्यवस्था से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की तकनीकी जानकारी एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मंत्री श्री यादव ने निर्माण एजेंसियों को कार्य में आवश्यक तेजी लाने एवं गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने कहा।
इस अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, पीडब्ल्यूडी ई.ई. आशीष भट्टाचार्य, एसडीओ एस. साहू एवं उप अभियंता राकेश वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.