दुर्ग

भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

30520052026140424whatsappimage2026-05-20at7.29.39pm.jpeg

-12 विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
-“सशक्त संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान” - गजेंद्र यादव

Image after paragraph


दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन दुर्ग जिले में सचिता लॉन, सोमनी टोल प्लाजा के पास संपन्न हुआ। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक कार्यशैली, वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित 12 महत्वपूर्ण विषयों पर विषय विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस में छह सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं विषय वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया।
-कार्यपद्धति और संगठनात्मक व्यवहार पर विशेष जोर
सप्तम सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत  जैन ने “कार्य पद्धति समझना, अपनाना और व्यवहार में लाना” विषय पर संबोधन देते हुए संगठनात्मक अनुशासन एवं कार्यशैली की महत्ता बताई। इस सत्र की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने की।
आठवें सत्र में सुनील  पिल्लई ने बूथ प्रबंधन, “मन की बात” कार्यक्रम तथा आईटी के प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष कांतिलाल  बोथरा ने की।
-सोशल मीडिया और एआई के उपयोग पर चर्चा
नवम सत्र में तेजपाल शर्मा  ने सोशल मीडिया, नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्रभावी सूचना तंत्र तथा संगठन के सकारात्मक परसेप्शन निर्माण विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर ने की।
मीडिया प्रबंधन विषय पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर  बग्गा ने संबोधन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी ने की।
-विचारधारा और सैद्धांतिक अधिष्ठान पर मार्गदर्शन
दशम सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने “विचार परिवार” विषय पर अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऊषा टावरी ने की।
एकादश सत्र में प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश संयोजक अवधेश  जैन ने “हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक आधार राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक राष्ट्रचेतना, अंत्योदय, एकात्म मानववाद एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित “एकात्म मानववाद” भाजपा की विचारधारा का प्रमुख आधार है, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समन्वित विकास की अवधारणा को मजबूत करता है। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचार संगठन को दिशा प्रदान करते हैं।
अवधेश जैन ने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
-गरीब कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका अहम : गजेंद्र यादव
द्वादश एवं समापन सत्र में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने “सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर संबोधन दिया। सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की।
गजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें “अंत्योदय” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं भाजपा शासित राज्यों द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मुफ्त राशन योजना एवं जनधन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और भाजपा कार्यकर्ता सरकार एवं जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। संगठन का दायित्व है कि योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचे, पात्र हितग्राहियों की सहायता हो तथा जनसमस्याओं को शासन तक पहुंचाया जाए।
-विषय वक्ताओं का सम्मान
प्रशिक्षण वर्ग के प्रत्येक सत्र के पश्चात विषय वक्ताओं को श्रीरामचरितमानस भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
-बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला महामंत्री एवं टोली संयोजक दिलीप साहू, विनोद अरोरा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र कुमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष  तेखन सिन्हा, जिला प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक संतोष  सोनीसहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, वैचारिक स्पष्टता बढ़ाने और जनसंपर्क की कार्यपद्धति को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.