दुर्ग

सोसायटियों में खाद-बीज की किल्लत से किसान परेशान - डॉ. प्रतीक उमरे

19920052026123708photo-6.jpg

दुर्ग। नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग जिले की सहकारी समितियों एवं सोसायटियों में खाद,धान बीज और कृषि सामग्री की कमी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले के किसान खेती-किसानी की तैयारियों में जुट चुके हैं,लेकिन आवश्यक खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध नहीं होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि इस वर्ष मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है,जिसके कारण किसानों ने खेतों की तैयारी तेज कर दी है।किसान बड़ी उम्मीदों के साथ सहकारी सोसायटियों का रुख कर रहे हैं क्योंकि शासन की ओर से किसानों को रियायती दरों पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है।लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि अधिकांश सोसायटियों में खाद एवं बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं है।किसानों की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने से किसान लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही और निगरानी के अभाव का फायदा निजी दुकानदार उठा रहे हैं।मजबूरी में किसान निजी बाजार से महंगे दामों पर खाद एवं बीज खरीदने को विवश हैं।कई स्थानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जा रही है,जिससे किसानों का आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।किसानों की मजबूरी का कुछ व्यापारी अनुचित लाभ उठा रहे हैं और खाद-बीज की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि केवल महंगे दाम ही समस्या नहीं हैं,बल्कि बाजार में अमानक एवं घटिया गुणवत्ता वाले खाद और बीज भी बेचे जा रहे हैं।प्रशासन द्वारा पर्याप्त जांच और निगरानी नहीं किए जाने के कारण नकली एवं निम्न गुणवत्ता के कृषि उत्पाद किसानों तक पहुंच रहे हैं।यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसका सीधा असर किसानों की फसल और धान उत्पादन पर पड़ेगा,जिससे भविष्य में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के सीजन में समय पर खाद और बीज मिलना बेहद आवश्यक है। यदि शुरुआती दौर में ही किसानों को परेशानी होगी तो इसका असर पूरे कृषि चक्र पर पड़ेगा।सरकार को चाहिए कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराए साथ ही निजी बाजार में हो रही कालाबाजारी और अधिक मूल्य वसूली पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रह किया की दुर्ग जिले की सभी सहकारी सोसायटियों में तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद एवं धान बीज उपलब्ध कराया जाए, प्रशासनिक स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाए तथा किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और खरीफ सीजन सुचारू रूप से संचालित हो सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.