दुर्ग-भिलाई

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही : धीरज बाकलीवाल

77120052026122631whatsappimage2026-05-20at5.55.10pm.jpeg

-कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पर साधा निशाना
दुर्ग।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से लगातार जूझ रही है।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि कर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच दिनों में दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। पहले तीन रुपये और अब 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जिससे मार्च से अब तक पेट्रोल की कीमतों में लगभग छह रुपये और डीजल में चार रुपये तक की वृद्धि हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टिंग महंगी हो गई है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ा है। रसोई से जुड़ी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
बाकलीवाल ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है, लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णुदेव साय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सरकारें जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं।
उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, लेकिन किसान भी महंगाई और खाद संकट से परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जबकि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर मौन बनी हुई है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा नेताओं ने पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें कम करने का वादा किया था, लेकिन आज पेट्रोल के दाम दोगुने और रसोई गैस के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं।
धीरज बाकलीवाल ने मांग की कि प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगाए जा रहे 24 प्रतिशत वैट एवं अतिरिक्त टैक्स में कमी कर जनता को राहत दी जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ट्रिपल इंजन सरकार आम जनता को राहत देने में विफल रहती है, तो आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.