दुर्ग

भाजपा जिला दुर्ग की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान की अंतिम तैयारी बैठक संपन्न

927170520261200211001273653.jpg

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन को लेकर अंतिम तैयारी बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह प्रशिक्षण वर्ग 19 एवं 20 मई को राजनांदगांव के समीप सोमनी टोल प्लाजा के पहले स्थित संचिता लॉन में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग के अनुशासित, भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों का निर्धारण कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम टोली सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान टोली संयोजक दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम टोली सदस्य तेखन सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं टोली सदस्य राजेंद्र पाध्येय तथा प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक संतोष सोनी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग को सफल, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
उन्होंने आगे कहा कि आवास, भोजन, पंजीयन, अनुशासन, स्वागत, मंच व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियों का निर्धारण कर दिया गया है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक को जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के जिला संयोजक दिलीप साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं टोली सदस्य राजेंद्र पाध्येय तथा प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक संतोष सोनी ने भी संबोधित किया।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आईटी सेल जिला सह संयोजक उमेश गिरी, जुही चंद्राकर, राजेश सिंह राजपूत, प्रीति राजपूत, मुकेश बेल, चंदन, हिमांशु सिंह, अनिकेत यादव, नितेश शर्मा, सुरेश दीक्षित, अबीर गोयल, अजय उमरे, दिनेश देशमुख, गौरव शर्मा, नीरज पांडेय, कुंदन साहू, कमलेश हिरवानी, ताम्रध्वज साहू, संदीप जैन, ओमप्रकाश पांडेय, मलखान सिंह लोधी, दीपक सिन्हा, सरस्वती साहू, कल्पना जांगड़े, विनय महोबिया, रेखा चंद्राकर, सखी ठक्कर, आशुतोष यादव, कमल सोनी, श्वेता सिंह, आराधना पांडेय, विजय बनोठे, आंचल यादव सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.