दुर्ग। श्री ब्लड सेंटर दुर्ग के तत्वावधान में गैलेक्सी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
रक्तदान शिविर में लगभग 18 से 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं ने मानव जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सभी रक्तदाताओं एवं सहभागियों को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गैलेक्सी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष के. पी. चंद्राकर, सचिव तप कर्मकार, कोषाध्यक्ष के. साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती अनुसूया झा, उपसचिव ऋषभ शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य शशि साहू, हर्ष श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र देवांगन सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सोसाइटी पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, सहयोग एवं जागरूकता की भावना मजबूत होती है। भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.