दुर्ग

वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

106160520261406061001270390.jpg

-अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना, न्यू आदर्श नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ व्रत कार्यक्रम
दुर्ग।
वट सावित्री व्रत के अवसर पर न्यू आदर्श नगर, जोन-3 मार्ग क्रमांक 8 में शनिवार को सुहागिन महिलाओं द्वारा श्रद्धा एवं आस्था के साथ व्रत एवं पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने वट (बरगद) वृक्ष की विधि-विधान से पूजा कर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा के दौरान महिलाओं ने बरगद के वृक्ष पर जल अर्पित किया तथा रोली, अक्षत, फल एवं अन्य पूजा सामग्री चढ़ाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। इसके पश्चात महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए तने पर कच्चा सूत लपेटकर विधिवत पूजा सम्पन्न की। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर महिलाओं ने माता सावित्री और सत्यवान की कथा का श्रवण एवं वाचन भी किया। कथा के माध्यम से बताया गया कि वट सावित्री व्रत माता सावित्री के अपने पति सत्यवान के प्रति अटूट प्रेम, समर्पण और निष्ठा का प्रतीक है। माता सावित्री ने अपने तप, साहस और दृढ़ संकल्प से यमराज से भी अपने पति के प्राण वापस प्राप्त किए थे।
कार्यक्रम में सरिता ठाकुर, स्वेता बक्शी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण एवं उत्साह का माहौल बना रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.