दुर्ग। जिले में शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित मार्ग में लहराते हुए वाहन चला रहे एक चालक को पुलिस ने रोककर जांच की, जिसमें उसके शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय ने चालक पर ₹32 हजार का अर्थदंड अधिरोपित किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना स्टाफ ने एक वाहन चालक को संदिग्ध अवस्था में वाहन चलाते हुए देखा। चालक वाहन को अनियंत्रित तरीके से चला रहा था, जिसके बाद उसे रोककर ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां सुनवाई उपरांत माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने आरोपी चालक अनिल (37 वर्ष), निवासी खातेगांव, मध्यप्रदेश पर कुल ₹32,000 का जुर्माना लगाया।
इस कार्रवाई में टेंगो-2 एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.